जमशेदपुर: जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस और मजदूरों के बीच बुधवार को बड़ा विवाद हो गया। चांडिल से रोजगार के लिए शहर आ रहे मजदूरों से भरे एक पिकअप वाहन को पारडीह चेकपोस्ट पर ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया। कागजात न दिखाने पर पुलिस ने चालक के साथ मारपीट की, जिसके बाद मजदूर भड़क उठे और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
मजदूरों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस आए दिन ओवरलोड और कागजात के नाम पर उन्हें परेशान करती है। उनका कहना था कि जब भी वे शहर की ओर काम पर आते हैं, पुलिस वाहन रोककर चालकों से जुर्माना वसूलती है। इससे रोज उनका काम छूट जाता है और दिनभर की मजदूरी भी बर्बाद हो जाती है।
![]()
सड़क पर बैठे मजदूरों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उस दिन की हाजिरी दर्ज नहीं की जाएगी, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे। धरना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना रहा। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन मजदूर अपनी मांगों पर अड़े रहे।
जब पुलिस से इस घटना पर पक्ष जानने की कोशिश की गई तो अधिकारी कैमरे के सामने आने से बचते रहे। समाचार लिखे जाने तक मजदूरों का प्रदर्शन जारी था और मानगो-पारडीह रोड पर लंबा जाम लग गया था। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: बंगाल में सनसनीखेज लूट और हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, जमशेदपुर से धराए दो आरोपी