Gua : टाटा स्टील और सारंडा वन प्रमंडल ने संयुक्त रूप से मनाया वन्य प्राणी सप्ताह, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • विजय II आयरन ओर माइन और वन विभाग की साझेदारी में प्रतियोगिताएं, पौधारोपण और जागरूकता अभियान आयोजित
  • “जब तक जंगल सुरक्षित हैं, तब तक जीवन सुरक्षित है” — विवेक अग्रवाल

गुवा : सारंडा वन प्रमंडल और टाटा स्टील लिमिटेड की विजय II लौह अयस्क खदान के संयुक्त तत्वावधान में बरायबुरू वन विश्राम गृह में वन्य प्राणी सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नजदीकी गांवों के बच्चों में वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुवा रेंज अधिकारी परमानंद रजक ने कहा कि “प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए वन्य जीवों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।”

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : “चीफ जस्टिस का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” — 11 अक्टूबर को अंबेडकरवादी संगठन निकालेगा जुलूस, राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा ज्ञापन

प्रकृति संरक्षण में स्थानीय समुदाय की भूमिका अहम — परमानंद रजक

खदान प्रमुख राजीव कुमार ने बताया कि 2 से 8 अक्टूबर तक चले इस सप्ताह के दौरान कई पर्यावरणीय गतिविधियाँ की गईं। गांवों में पौधारोपण और पौधा वितरण, प्रभात फेरी, और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीण बच्चों को प्रकृति व्याख्या केंद्र (NIC), चाईबासा का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। उन्होंने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य बच्चों और ग्रामीणों में वन्य प्राणियों के महत्व और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इसे भी पढ़ें : Ahmadabad : न्युवोको ड्यूरागार्ड का ‘सौथी खास गरबा’ संपन्न, गुजरात की सांस्कृतिक परंपरा को दिया नया आयाम

टाटा स्टील ने ग्रामीण बच्चों को कराया पर्यावरण का व्यावहारिक अनुभव

खान प्रबंधक विवेक कुमार अग्रवाल ने कहा कि वनों की कटाई, औद्योगिक विस्तार और जलवायु परिवर्तन से कई दुर्लभ प्रजातियाँ विलुप्त होने के कगार पर हैं। इसलिए इस सप्ताह का संदेश स्पष्ट है — “जब तक जंगल और जानवर सुरक्षित हैं, तब तक मानव जीवन भी सुरक्षित है।” उन्होंने कहा कि टाटा स्टील केवल इस्पात उत्पादन करने वाली कंपनी नहीं, बल्कि सतत विकास की विचारधारा पर चलने वाली संस्था है। संस्थापक जमशेदजी टाटा के उद्धरण “समाज जो हमें देता है, उसे लौटाना हमारा कर्तव्य है” को उन्होंने याद किया। कार्यक्रम में बरायबुरू मुंडा जुनु पूर्ति ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। मौके पर अंशुमान बेहरा, सुब्रत महापात्रा, संजय पाठक, अरुण कुमार सिंह, अमूल्य निसंक रे, हर्ष कुमार और रमेन्द्र कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : यूसिल के सात हजार ठेका मजदूरों ने अर्जित छुट्टी व बोनस के भुगतान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, 19 अक्टूबर से हड़ताल की दी चेतावनी

जादूगोड़ा : यूसिल के सात यूरेनियम प्रोजेक्ट के पांच हजार ठेका मजदूरों का 2025 से बकाया अर्जित छुटी व भाटीन यूरेनियम माइंस के 200 ठेका कर्मियों को बोनस की मांग…

Spread the love

Jadugora : यूसीआईएल के स्थापना का 60 वर्ष पूरा, डायमंड जुबली पर कंपनी के विस्तारीकरण व निवेश पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश के कन्ननम पल्ली, जादूगोड़ा के बगुला साईं में खुलेगी नई माइंस : डॉ कंचम आनंद राव जादूगोड़ा : यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल)  के 60 साल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time