Deoghar : राज्य में जल्द होगी निकाय चुनाव की घोषणा : विनोद पांडेय

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता पहुंचे देवघर, सांगठनिक बैठक में लिया हिस्सा

देवघर : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता व राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद पांडेय एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को देवघर पहुंचे। परिसदन में स्थानीय झामुमो नेताओं ने उनका स्वागत किया। विनोद पांडेय ने परिसदन में सांगठनिक बैठक भी की, जिसमें पंचायत स्तर से लेकर जिला के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, सरकार और संगठन के बीच में समन्वय स्थापित करने, राज्य सरकार के निर्णय और उनके कार्यक्रमों का लाभ लाभुकों को कैसे मिले और इसमें झामुमो के नेता-कार्यकर्ताओं की क्या भूमिका होगी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। पत्रकारों से बात करते हुए विनोद पांडेय ने कहा कि सरकार के निर्णय और कार्यक्रमों को धरातल पर लागू करने का अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में स्थानीय निकाय का चुनाव होना है और जल्द ही इसकी घोषणा भी हो जाएगी। निकाय चुनाव की तैयारी भी सरकार के स्तर से चल रही है। झामुमो भी अपने स्तर से निकाय चुनाव की तैयारी कर रही है। हमलोगों का उद्देश्य है कि निकाय चुनाव में झामुमो का परचम लहराए। इस चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी भी होगा। हालांकि चुनाव दलगत आधार पर होना है या नहीं, अभी इस पर निर्णय लिया जाना बाकी है। बैठक में झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, सुरेश साह, वरिष्ठ नेता परिमल सिंह उर्फ भूपेन सिंह, सूरज झा, सरोज सिंह, दिनेश्वर किस्कू, महानगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, महिला नेत्री निर्मला भारती, राजाराम राउत, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी समेत कई लोग मौजूद थे। उधर, सूरज झा और सरोज सिंह के नेतृत्व में विनोद पांडेय का स्वागत किया गया। दोनों नेताओं ने विनोद पांडेय को अंगवस्त्र किया। शुक्रवार को विनोद पांडेय सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सरेंडर के 22 साल बाद भी नहीं मिला घर-पैसा, पूर्व नक्सली अब लड़ेगा जिला परिषद का चुनाव

Spread the love

Related Posts

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time