Jamshedpur: मजदूरी का पैसा बकाया होने के कारण छह वर्षीय मासूम आरिश गद्दी का हुआ था अपहरण

जमशेदपुर:  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्ठा ग्वाला बस्ती से छह वर्षीय मासूम आरिश गद्दी का अपहरण पुलिस ने उजागर कर दिया है। शनिवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेसवार्ता में बताया कि अपहरण की वजह आपसी रंजिश थी।

एसपी ने कहा कि आरिश के पिता फिरदौष गद्दी के यहां तीन मजदूर काम करते थे। मजदूरी का कुछ पैसा बकाया होने के कारण इन तीनों ने फिरदौष गद्दी से बदला लेने की नीयत से आरिश का अपहरण करने की साजिश रची।

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शेख इशादुल हक को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश अभी जारी है। एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि उन्होंने खुद घटना की मॉनिटरिंग की और बिष्टुपुर थाना प्रभारी की भूमिका भी अहम रही।

पुलिस टीम की सतर्कता और तत्परता के चलते बच्चा सुरक्षित बरामद कर लिया गया। सिटी एसपी ने साफ कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: घाटशिला उपचुनाव, जिला अधिकारियों ने नियंत्रण कक्ष और मीडिया मॉनिटरिंग का किया निरीक्षण

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : महुलडीह में स्व. जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर :  सरायकेला खरसावां जिले के महुलडीह गांव में शनिवार को झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ साथी एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के करीबी सहयोगी रहे स्वर्गीय जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि…

Spread the love

Gua : खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर घायल, टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंड़ी रेफर

गुवा : शनिवार देर शाम गुवा थाना क्षेत्र के गंगदा गांव में खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time