Jamshedpur: कल्याण नगर में अपराध की योजना बनाते युवकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

जमशेदपुर:  सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर के नदी किनारे रविवार देर रात अपराध की योजना बनाते चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो हथियार, दो मोबाइल और एक काले रंग का पैड मोबाइल बरामद हुआ है।

गिरफ्तारी और बरामदगी
गिरफ्तार बदमाश: किशन गगराई (19), मंगल गगराई (21), करन मुंडारी उर्फ झंटू (25), अभय नामता (23)
बरामद हथियार: एक देशी कट्टा और एक पिस्टल
अन्य सामान: दो मोबाइल और एक काले रंग का पैड मोबाइल

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर रात 11 बजे की गई। जैसे ही बदमाशों ने पुलिस को देखा, वे भागने लगे, लेकिन चार को पकड़ लिया गया।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेसवार्ता में कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है और उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस टीम में डीएसपी हेडक्वार्टर वन भोला प्रसाद सिंह, सीतारामडेरा थाना प्रभारी निरंजन कुमार, एसआई सूरज प्रसाद, अक्षय कुमार, राजेश कुमार, एएसआई महेन्द्र सिंह, लालमणि प्रसाद प्रजापति शामिल थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जुगसलाई में बाइक सवार अपराधियों ने देर रात की फायरिंग, इलाके में सनसनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री को कुड़मी सेना ने किया आमंत्रित

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया…

Spread the love

Jamshedpur : जनता के पैसे से बना चांडिल का एकमात्र श्मशान घाट में हो रहा हैं अंधेरे में अंतिम संस्कार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहा मुक्ति धाम 

जमशेदपुर : पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां के चांडिल में स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास और 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित चांडिल का एकमात्र मुक्ति धाम (श्मशान घाट) आज अपनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time