जमशेदपुर: हाता क्षेत्र के अभिनंदन होटल में फूड सेफ्टी पदाधिकारी संजय कुमार ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटल के किचन में गंदगी पाई गई और मिठाई व खोवे के नमूने लिए गए। जाँच के दौरान होटल के काउंटर में रखे पावरोटी पैकेट एक्सपायर पाए गए। इससे फूड सेफ्टी अधिकारियों में नाराजगी देखी गई।
![]()
अधिकारियों ने बताया कि होटल बड़े पैमाने पर संचालित हो रहा था, जबकि उसके पास सिर्फ छोटे लाइसेंस थे। उन्होंने होटल संचालक को बड़े लाइसेंस लेने के लिए निर्देश दिया। फूड सेफ्टी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि जाँच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन रोका जा सके।
इसे भी पढ़ें :
Ghatshila: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव, वोटर आईडी न होने पर ये 12 दस्तावेज होंगे मान्य