Jamshedpur: परसुडीह में अपहरण के बाद भागने में सफल रहे तीन बच्चे, हफ्ते भर बाद मोहल्ले में फिर दिखी वही गाड़ी

जमशेदपुर:  परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदमपुर मुंशी मोहल्ला में 6 अक्टूबर को तीन बच्चों के अपहरण की घटना सामने आई थी। बच्चों ने किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा और परिवार को पूरी घटना बताई। परिवार ने 7 अक्टूबर को परसुडीह थाना में लिखित शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की।

सूचना के अनुसार, बच्चों को जुगसलाई के घोड़ा चौक स्थित पार्क के पीछे एक गुप्त जगह पर बांधकर रखा गया था। बच्चों की आंख खुलने पर उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। अपहरण में सात साल का छोटा बच्चा भी शामिल था, जिसने अपनी बहन-भाई की रस्सी खोली और सुरक्षित बाहर आया।

13 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे, मुंशी मोहल्ला बस्ती में वही काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी दिखाई दी। बच्चों में भय फैल गया और परिवार ने इसकी सूचना समाजसेवी आकाश श्रीवास्तव को दी। समाजसेवी ने गाड़ी का पीछा किया, लेकिन चालक भागने में कामयाब हो गया।

घटना के विवरण के अनुसार, 6 अक्टूबर को एक व्यक्ति बच्चों से सीपी स्कूल का रास्ता पूछने आया। बच्चे घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे थे। कुछ दूरी पर पहुंचते ही पहले से सवार चार लोग आए, बच्चों का मुंह बांधा और उन्हें गाड़ी में बैठा लिया। अपहरण के दौरान स्प्रे का उपयोग कर उन्हें बेहोश किया गया।

परिवार ने मामला फिर से परसुडीह थाना को सौंपा। थाना प्रभारी जांच में जुट चुके हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध व्यक्तियों और गाड़ी की पहचान पर ध्यान दे रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जमशेदपुर में गैस सिलेंडर चोरी गिरोह सक्रिय, डिजिटल बुकिंग का इस्तेमाल कर घरों में घुस रहे नकली सप्लायर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time