Jamshedpur : घाटशिला उपचुनाव से पहले टेल्को में बड़ी गांजा बरामदगी, व्यक्ति गिरफ्तार

  • सिटी एसपी की देखरेख में विशेष छापामारी, 1680 ग्राम गांजा के साथ आरोपी हिरासत में
  • पुलिस ने चेताया अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई, नशीली पदार्थों पर जीरो टॉलरेंस नीति

जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को बस स्टैंड के पास पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस की गाड़ी देखते ही आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गश्ती दल ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुरेश पांडेय (56 वर्ष), पिता अनिरुद्ध पांडेय, प्रेमनगर रोड नंबर-02, नियर फुटबॉल ग्राउंड के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1680 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर NDPS Act, 1985 की धारा 20(B) और 22 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : चुनावी आचार संहिता के बीच हथियारबंद युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी

उपचुनाव के मद्देनज़र निगरानी और बढ़ाई गई

पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में सिटी डीएसपी सुनिल कुमार चौधरी, टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, अवर निरीक्षक सोहन लाल, शशिकांत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक खालिक अहमद, सिपाही जितेंद्र सिंह और सम्स तबरेज खुर्शिद शामिल थे। पुलिस ने कहा कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले में विशेष निगरानी अभियान जारी रहेगा और किसी भी अवैध गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस आम जनता से अपील कर रहे हैं कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखते ही सूचना दें।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ‘भाई-भाई होटल’ के समीप साकरा पंचायत के गोंड़गी गांव निवासी बुजुर्ग बाना…

Spread the love

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी बरसोल पुलिस

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरघाटा चौक के समीप एनएच 49 पर गुरुवार की देर रात करीब 1 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time