जमशेदपुर: जुगसलाई थाना पुलिस को बुधवार रात एक बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हथियार की खरीद-बिक्री में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि पार्वती घाट बस्ती, रेलवे ओवर ब्रिज के पास अवैध हथियारों की बिक्री हो रही है। सब-इंस्पेक्टर गौतम कुमार के नेतृत्व में टीम ने तुरंत छापेमारी की। मौके पर मो. अरमान उर्फ राज को हथियार के साथ पकड़ लिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी जुगसलाई महतो पाड़ा रोड स्थित हबीबनगर का निवासी है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसकी निशानदेही पर हथियार सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सब-इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some



















































