जादूगोड़ा: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के जादूगोड़ा मोड़ चौक के पास स्थित उतरी इंचड़ा पंचायत और सासपुर गांव के बीच बहने वाली गुर्रा नदी से बालू का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बालू माफियाओं ने इस नदी को अपना ठिकाना बना लिया है, जहां से बालू ट्रैक्टरों में लादकर महंगे दामों पर बेचा जा रहा है।

नदी में पानी होने की वजह से बालू माफियाओं ने हजारों ट्रैक्टर बालू नदी किनारे जमा कर रखे हैं। प्रत्येक ट्रैक्टर की कीमत करीब 4-5 हजार रुपये है। इसी कारण सड़कें टूट रही हैं और लोगों के लिए चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि अवैध बालू के कारोबार से सड़कों और गांव की सुरक्षा पर भी असर पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने जिला खनन पदाधिकारी सतीश कुमार नायक से अवैध बालू कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो सरकार को राजस्व की भारी आर्थिक क्षति होगी और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ेंगी।
There is no ads to display, Please add some



















































