Jamshedpur : कोल्हान पत्रकार एकता मंच का निबंधन पूर्ण, पत्रकारों में खुशी की लहर

  • जमशेदपुर के अवर निबंधन कार्यालय में हुआ पंजीकरण, सदस्यों ने लड्डू बांट मनाई खुशी
  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विशेष कार्यक्रम की तैयारी करेगा मंच

जमशेदपुर : कोल्हान क्षेत्र के पत्रकारों द्वारा गठित संगठन कोल्हान पत्रकार एकता मंच का निबंधन शुक्रवार को संपन्न हो गया। अवर निबंधन पदाधिकारी अज्जवल मिंज ने संस्था के पदाधिकारियों को आधिकारिक पंजीकरण प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र मिलते ही मंच के सदस्यों के बीच उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और संगठन की औपचारिक शुरुआत पर खुशी व्यक्त की। यह मंच कोल्हान के पत्रकारों के हितों की रक्षा और पत्रकारिता के सम्मान को स्थापित करने के उद्देश्य से बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला उपचुनाव : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे प्रचार की कमान, झामुमो ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

पत्रकार संगठन बनेगा क्षेत्र की आवाजसदस्यों ने जताई प्रतिबद्धता

गौरतलब है कि 7 सितंबर 2025 को कोल्हान के विभिन्न जिलों के पत्रकारों की बैठक में सर्वसम्मति से इस मंच का गठन किया गया था। दूसरी बैठक में संस्था का निबंधन कराने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिसके बाद जिम्मेदारी कुछ सदस्यों को सौंपी गई। उनकी पहल और प्रयास से संस्था का निबंधन संभव हो सका। निबंधन के बाद सभी सदस्यों ने जल्द ही एक बैठक बुलाकर राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर संरक्षक गोविंदा पति, राजेश कुमार, महासचिव सुनील पांडेय, सलाहकार मनीष कुमार, ब्रजकिशोर ठाकुर, बलराम पांडा, संजीत कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Muri : जेबीवीएनएल का अजब-गजब कारनामा, पहले थमाया बिजली बिल माफी का प्रमाण पत्र, बाद में भेजा 56047 रुपये बकाया का नोटिस

मुरी निवासी चौधरी महतो विभाग की कार्यप्रणाली से हैं खासे परेशान मुरी : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अजब-गजब कारनामे से मुरी के हजाम बंता के रहने वाले चौधरी…

Spread the love

Young Indians : “फोन बंद, सोच चालू” आईडीएस-6 हैकाथॉन 2026 ने जमशेदपुर में नवाचार की नई मिसाल पेश की

जमशेदपुर : पारंपरिक छात्र आयोजनों से अलग हटकर, यंग इंडियंस (वाईआई), जमशेदपुर द्वारा आयोजित आईडीएस6 हैकाथॉन 2026 ने युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया, जहां उन्होंने 11 घंटे की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time