जमशेदपुर: मानगो स्थित पृथ्वी पर्यावरण पार्क में आयोजित पतंजलि सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस मौके पर शिविर के सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं योग शिक्षक गुलाब सिंह, वरिष्ठ योग शिक्षक रामवृक्ष निराला और वरिष्ठ महिला योग शिक्षिका आरती सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अजय कुमार झा ने इस अवसर पर प्रतिभागियों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में होने वाले मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर और 14 दिसंबर 2025 को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले पतंजलि महासम्मेलन की जानकारी दी।

अजय झा ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल योगाभ्यास सिखाना नहीं है, बल्कि यह जीवनशैली में अनुशासन, संतुलन और सकारात्मक सोच विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वे योग को समाज की सेवा से जोड़ें और अधिक से अधिक लोगों को इसके लाभों से परिचित कराएं।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस शिविर ने उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार लाया है। उन्होंने प्रशिक्षकों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, पृथ्वी पर्यावरण पार्क योग कक्षा के सहयोगी प्रकाश नारायण, विवेक मंडल, विसर्जन शर्मा सहित कई योग साधक उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: बार-बेंच विवाद पर बोले वरीय अधिवक्ता सुधीर पप्पू -“सौहार्द ही न्याय प्रणाली की आत्मा है”




















































