Jamshedpur: छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सरयू राय ने की घाटों पर व्यवस्थाओं की सिफारिश

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने छठ महापर्व को लेकर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

विधायक सरयू राय ने पत्र में सुझाव दिया है कि घाटों तक पहुंच पथ का समतलीकरण, घाटों की साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, गोता खोरों की व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पर्याप्त रोशनी, और नदी में डेंजर जोन चिन्ह लगाने जैसे सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।

सरयू राय के प्रतिनिधि और जनता दल (यू) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया। इसके आधार पर उपायुक्त से उचित व्यवस्था कराने का आग्रह किया गया।

जमशेदपुर और मानगो के प्रमुख घाट
सोनारी क्षेत्र के घाट: दोमुहानी, डोबो पुल, बच्चा सिंह बस्ती, कपाली, तिलु भट्टा, साकची गांधी घाट।
कदमा क्षेत्र के घाट: शास्त्रीनगर, निर्मल कालोनी, राम जन्म नगर, ग्रीन पार्क, नील सरोवर।
मानगो क्षेत्र के घाट: गोकुल नगर, अनुकूल ठाकुर घाट, गौड़ बस्ती, सूर्य मंदिर, वर्कस कॉलेज, साई सूरज आश्रम, चाणक्यपुरी कालोनी, इंटेकवेल, गुरूद्वारा रोड, बैकुंठनगर, वास्तु विहार, पारडीह, लक्ष्मणनगर।

इस पत्र की प्रतिलिपि उप नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को भी भेजी गई है, ताकि छठ व्रतियों को पर्व के दौरान कोई असुविधा न हो।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: मानगो में पतंजलि योग प्रशिक्षण शिविर का समापन, सफल प्रतिभागियों को मिला सम्मान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time