Bihar Elections: RJD ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, तेजस्वी फिर राघोपुर से मैदान में – 24 महिलाओं को मिला मौका

पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार 143 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पारंपरिक सीट राघोपुर (वैशाली) से फिर से चुनाव लड़ेंगे। यह सीट 2020 में भी उनके खाते में गई थी।

इस बार पार्टी ने कई बदलाव किए हैं। पूर्व मंत्री और महुआ से विधायक रहे तेज प्रताप यादव की जगह मुकेश रोशन को टिकट दिया गया है। राजद ने इस सूची में 24 महिलाओं को भी टिकट दिया है। हालांकि, 2020 में चर्चित रहीं रितु जायसवाल का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह परिहार सीट से डॉ. स्मिता पूर्वे को मौका दिया गया है।

पार्टी ने दावा किया है कि यह सूची सामाजिक संतुलन, युवाओं की भागीदारी और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, वहीं कुछ अनुभवी नेताओं पर भी भरोसा बरकरार रखा गया है।

प्रमुख उम्मीदवारों की सूची
राजद ने जिन प्रमुख नेताओं को टिकट दिया है, उनमें शामिल हैं—
बिहारीगंज: रेणु कुशवाहा
बायसी: अब्दुस सुबहान
बोचहां: अमर पासवान
वारिसलीगंज: अनिता देवी महतो
तरैया: शैलेंद्र प्रताप सिंह
महिषी: गौतम कृष्ण
अलीपुर: विनोद मिश्रा
अस्थावां: रविरंजन कुमार
मटिहानी: बोगो सिंह
दरभंगा ग्रामीण: ललित यादव
कुढ़नी: बबलू कुशवाहा
केवटी: डॉ. फराज फातिमी
गायघाट: निरंजन राय
सिमरी बख्तियारपुर: युसूफ सलाउद्दीन
हसनपुर: माला पुष्पम
मधेपुरा: प्रो. चंद्रशेखर
मधुबन: संध्या रानी कुशवाहा
इमामगंज: रितु प्रिया चौधरी
बाराचट्टी: तनुश्री मांझी
कांटी: इजराइल मंजूरी
हथुआ: राजेश कुशवाहा
साहेबगंज: पृथ्वी राज
सिहेश्वर: चंद्रहास चौपाल
बैकुंठपुर: प्रेम शंकर यादव
बरौली: दिलीप सिंह
हाजीपुर: देव कुमार चौरसिया
बहादुरपुर: भोला यादव
सीवान: अवध बिहारी चौधरी

राजद नेताओं ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन जातीय संतुलन, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय लोकप्रियता के आधार पर किया गया है।
पार्टी का दावा है कि यह सूची “जनता के भरोसे पर खरा उतरने वाला चेहरा” पेश करती है।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : बंगाल में हार के बाद ममता को अब आई ‘इंडिया’ गठबंधन की याद : महेंद्र कुमार पांडेय

    जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी को अब ‘ इंडिया ‘ गठबंधन…

    Spread the love

    Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

    जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time