Potka: पोटका में न्यू बॉयज क्लब का मां मनसा पूजा, शिबू सोरेन और पहलगाम हमला बना मुख्य आकर्षण

पोटका:  पोटका के नामो पाड़ा में न्यू बॉयज क्लब शंकरदा ने इस वर्ष 48वीं बार मां मनसा की पूजा अर्चना आयोजित की। यह परंपरा 1977 से चली आ रही है। हर साल पूजा के दौरान देव सभा का आयोजन किया जाता है, जिसमें इस बार ग्रामीणों के लिए खास आकर्षण रहा शिबू सोरेन और पहलगाम हमले का दृश्य।

देव सभा में दर्शकों को पहलगाम हमले का दृश्य देखकर जम्मू-कश्मीर में हुई घटना की याद ताजा हो गई। इस आयोजन में आसपास के हजारों लोग शामिल हुए और उत्साहपूर्वक पूजा अर्चना में भाग लिया।

 

न्यू बॉयज क्लब की टीम ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसमें समीर गोप, संतोष गोप, सतीश गोप, प्रदीप दास, उमाकांत दास, चिन्मय कुमार भक्त, कमलकांत नायक, सत्यवान नायक, निर्मल दास, आकाश नायक, अर्जुन गोप, राहुल दास, आकाश नायक, कुंदन मंडल, विष्णु गोप, अमित दास, विशाल गोप आदि शामिल रहे।

क्लब अध्यक्ष ने बताया कि इस पूजा का उद्देश्य ग्रामीणों में सांस्कृतिक और धार्मिक जागरूकता बढ़ाना है। हर साल की तरह इस बार भी आयोजन को बड़ी सफलता मिली।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: बहरागोड़ा में NH-18 पर भीषण हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री को कुड़मी सेना ने किया आमंत्रित

    जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया…

    Spread the love

    Jamshedpur : जनता के पैसे से बना चांडिल का एकमात्र श्मशान घाट में हो रहा हैं अंधेरे में अंतिम संस्कार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहा मुक्ति धाम 

    जमशेदपुर : पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां के चांडिल में स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास और 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित चांडिल का एकमात्र मुक्ति धाम (श्मशान घाट) आज अपनी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time