Ghatsila : घाटशिला उप चुनाव : झामुमो का तूफानी जनसंपर्क अभियान, मैदान में उतरे दिग्गज

  • झामुमो नेताओं ने विकास की योजनाओं को बताया जनसेवा का प्रतीक
  • झामुमो कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, जनता ने जताया समर्थन

घाटशिला : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन ने मंगलवार को धालभूमगढ़ प्रखंड के जूनबोनी-मौदाशोली क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ छोटे भाई विक्टर सोरेन भी मौजूद रहे। उन्होंने हरिंदुखड़ी, रघुनाथडीह, तेंतुलडांगा, बानागाजाड़, सार्जोमडीह, भादूआ, मौदाशोली और मोहनपुर जैसे कई गांवों का दौरा किया। घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई मांगें रखीं। प्रत्याशी ने भरोसा दिलाया कि जनता के सहयोग से इन सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jadugora: पुलिस स्मृति दिवस पर लगाए गए 1960 पौधे, बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन

सोमेश सोरेन का गांव-गांव संपर्क अभियान बना चर्चा का विषय

इधर, झामुमो के समर्थन में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और केंद्रीय प्रवक्ता सह बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने मुसाबनी प्रखंड में ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया। दोनों नेताओं ने झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में माहौल को सशक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने जनता के बीच दिवंगत विधायक स्व. रामदास सोरेन के अधूरे सपनों और विकास कार्यों को साझा किया। मंगल कालिंदी ने कहा, “मुसाबनी प्रखंड में डिग्री कॉलेज, कृषि विश्वविद्यालय और टेक्निकल कॉलेज जैसी योजनाएं स्व. रामदास दादा की दूरदृष्टि का परिणाम हैं।” वहीं कुणाल षाडंगी ने कहा कि “पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय देश का गौरव है और इसका श्रेय स्व. रामदास सोरेन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जाता है। अब सोमेश सोरेन उनके सपनों को पूरा करेंगे।”

इसे भी पढ़ें : Jadugora: विकास से कोसो दूर, उतरी इंचडा गांव में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

कुणाल षाडंगी और मंगल कालिंदी ने झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क तेज

जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों में झामुमो प्रत्याशी के प्रति गजब का उत्साह देखा गया। जगह-जगह सोमेश चन्द्र सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि झामुमो ही वह पार्टी है जिसने हमेशा जनभावनाओं और क्षेत्रीय अस्मिता की रक्षा की है। अभियान के समापन पर सोमेश सोरेन ने कहा, “जनता का यह स्नेह और विश्वास मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मेरे बाबा के सपनों का घाटशिला बनाना मेरा कर्तव्य ही नहीं, मेरा संकल्प भी है।” इस तूफानी जनसंपर्क अभियान ने झामुमो खेमे में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार कर दिया है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Ramgarh : नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए नियंत्रण कक्ष के नंबर

चुनाव संबंधी सूचना और शिकायत के लिए आयोग कार्यालय में बना कंट्रोल रूम चुनाव से जुड़ी शिकायतों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर रामगढ़ : नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *