Bihar Elections: परित्यक्त नारी बन चुनाव मैदान में उतरीं पवन सिंह की पत्नी, हलफनामे में नहीं लिखा पति का नाम

रोहतास:  भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोमवार को काराकाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने करीब 30 किलोमीटर लंबा रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में ज्योति सिंह ने पति का नाम नहीं लिखा। वैवाहिक स्थिति के कॉलम में उन्होंने खुद को ‘परित्यक्त नारी’ बताया है। पति के स्थान पर उन्होंने लिखा— “ख्याति प्राप्त भोजपुरी कलाकार।” उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों में उनकी संपत्ति में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है।

18 लाख की संपत्ति की मालकिन हैं ज्योति सिंह
हलफनामे के अनुसार, ज्योति सिंह के पास कुल 18.8 लाख रुपये की संपत्ति है।
2024 मॉडल की ग्रैंड विटारा कार (कीमत लगभग 14 लाख रुपये)
30 ग्राम सोना (कीमत करीब 4 लाख रुपये)
80 हजार रुपये नकद

‘महिलाओं ने कहा था, चुनाव लड़िए’
मीडिया से बातचीत में ज्योति सिंह ने कहा,“जनता जिस चीज से परेशान है, वही मेरा मुद्दा है। महिलाएं ही थीं जिन्होंने मुझे चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। जब मैं मुश्किल में थी, उन्होंने मेरा साथ दिया।” जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें पवन सिंह का सहयोग मिल रहा है, तो उन्होंने पहले कहा “जी बिल्कुल,” फिर मुस्कुराते हुए बोलीं, “अब इस पर मैं क्या कहूं।”

PK से मुलाकात के बाद बढ़ी सियासी हलचल
कुछ दिन पहले ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर (PK) से मुलाकात की थी। जनसुराज कार्यालय में हुई इस मुलाकात में करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। ज्योति ने कहा था, “मैं टिकट लेने नहीं आई थी, बस इतना चाहती हूं कि मेरे साथ जो हुआ, वो किसी और महिला के साथ न हो।”

पवन सिंह से विवाद बना चर्चा का विषय
5 अक्टूबर को ज्योति सिंह पवन सिंह के लखनऊ फ्लैट पहुंचीं, जहां दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बात हुई। इसके बाद विवाद बढ़ गया। ज्योति ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा था— “मैं बहुत परेशान हूं, अब इस घर से मेरी लाश ही निकलेगी।” उन्होंने पवन सिंह पर दूसरी महिला के साथ रहने और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए।

पवन सिंह का जवाब — ‘फैमिली की बातें कैमरे पर नहीं’
6 अक्टूबर को पवन सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैं जनता को भगवान मानता हूं, और कभी उनकी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाऊंगा।” फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा— “फैमिली की बातें कैमरे पर नहीं, कमरे में होती हैं। ज्योति जी को अपनापन चुनाव के वक्त ही क्यों याद आया?”

ज्योति सिंह का पलटवार — ‘अगर पत्नी मान लीजिए, तो चुनाव नहीं लड़ूंगी’
8 अक्टूबर को ज्योति ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, “मैं सिर्फ न्याय चाहती हूं। अगर पवन जी मुझे पत्नी के रूप में स्वीकार कर लें, तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी।”
उन्होंने दावा किया कि पवन सिंह ने उन्हें गर्भपात की दवा खिलाई, डिटेन किया, और मेंटेनेंस के नाम पर कुछ नहीं दिया।

शादी और विवाद की पूरी कहानी
2014: पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने आत्महत्या कर ली।
2018: पवन सिंह ने बलिया में ज्योति से दूसरी शादी की।
2021: पवन सिंह ने ज्योति से तलाक की अर्जी दी, मामला अब भी कोर्ट में लंबित है।
2024: ज्योति ने पवन के लिए चुनाव प्रचार किया था, लेकिन बाद में फिर से मतभेद उभर आए।

पवन सिंह से अलगाव और विवाद के बीच ज्योति सिंह अब अपने हक और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे के साथ जनता के बीच उतर चुकी हैं।
उनका कहना है, “मैं अब किसी की पत्नी के नाम से नहीं, अपने नाम से पहचानी जाऊंगी।”


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजयुमो का महारक्तदान शिविर में पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

    जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर की ओर से बिष्टुपुर…

    Spread the love

    Jamshedpur : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL मामले में फिर दोहरायी CBI जांच की मांग, कहा- जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र जांच हो

    जमशेदपुर :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को जमशेदपुर परिसदन में…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time