Jamshedpur : दशरथ शुक्ला गिरफ्तार, कारोबारी पर गोली चलवाने का है आरोप

  • बुंडू से दबोचा गया आरोपी, पुलिस ने पिस्तौल समेत कई हथियार किए बरामद

जमशेदपुर : गोलमुरी निवासी दशरथ शुक्ला को बुंडू से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह वहां छिपा हुआ था। उसके पास से पिस्तौल समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दशरथ शुक्ला पर आरोप है कि उसने जमशेदपुर के कारोबारी हरेराम सिंह और उनके बेटे के लिए काम किया, लेकिन बाद में उन्हीं पर गोली चलवाने की साजिश रची। उसने भाड़े के अपराधियों की मदद की और रेकी भी की। फायरिंग की घटना के बाद जांच में उसकी भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद से ही वह फरार था। पुलिस ने उसे बुंडू से गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवानों में मारपीट मामले में तीन निलंबित

हरेराम सिंह के घर फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, गिरोह से चार हथियार बरामद

दशरथ शुक्ला के अलावा हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग मामले में तीन और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने पूरे गिरोह के पास से चार से पांच हथियार बरामद किए हैं। सूत्रों के अनुसार, दशरथ शुक्ला जमशेदपुर में कई आपराधिक मामलों में पहले भी जेल जा चुका है और दुर्दांत अपराधियों से उसके संबंध रहे हैं। बताया जाता है कि वह इन दिनों हरेराम सिंह के लिए काम कर रहा था, लेकिन बाद में उसी पर गोली चलवाने की साजिश में शामिल हो गया। पुलिस जल्द ही इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा करेगी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कदमा में चोरी का खुलासा, लाखों के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ से हमला मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में चोरी और मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक मामले में बंद घर से कांसा-पितल के बर्तन और…

Spread the love

Jamshedpur : SIT की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार, आठ वाहन व दो मोबाइल फोन बरामद

जमशेदपुर समेत कई थाना क्षेत्रों से चोरी कर ग्रामीण इलाकों में खपाते थे वाहन जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time