Jamshedpur : राउरकेला में 5 घरों की चोरी का खुलासा, जमशेदपुर से शंभु सिंह गिरफ्तार

  • ओडिशा और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में मिली सफलता, करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश

जमशेदपुर : राउरकेला सेक्टर-19 थाना क्षेत्र में करीब 25 दिन पहले हुई पांच घरों की बड़ी चोरी का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के मथुरा बागान निवासी शंभु सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने सेक्टर-19 के विभिन्न इलाकों में रेकी कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी की चोरी की थी। अनुमान है कि चोरी की कुल रकम लगभग 40 से 50 लाख रुपये के बीच है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज, बहनों ने भाई की लंबी उम्र के लिए की प्रार्थना

पूछताछ में कई खुलासे की उम्मीद, चोरी का माल बरामद करने में जुटी पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शंभु सिंह से पूछताछ शुरू कर दी है। ओडिशा पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। इस सफलता में झारखंड पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दोनों राज्यों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से राउरकेला में फैली दहशत के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में युवक पर धारदार हथियार से हमला, घात लगाए कार सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम 

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। आदित्य विजन शोरूम में कार्यरत कर्मचारी राशिद, जो पुराना पुरुलिया रोड का…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

फुटबॉल मैदान निवासी संपूर्णा चौधरी के घर से चोरी की गई बाइक आरोपी के कब्जे से मिली आरोपी के गिरफ्तार होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस गुवा : बड़ाजामदा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *