चाईबासा: गुवा: छठ पर्व की आस्था और सूर्य उपासना को लेकर गुवा, बड़ाजामदा और किरीबुरू क्षेत्र में घाटों की सफाई और मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। सालाना परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी श्री-श्री लोकेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर तालाब घाट की रंगाई, मरम्मत और साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है।

समाजसेवियों और उद्योगपतियों का सहयोग
गुवा में आशीर्वाद इंटरप्राइजेज के महाप्रबंधक गोविंद पाठक घाट की सफाई में सहयोग कर रहे हैं। बड़ाजामदा बाजार छठ घाट की जिम्मेदारी उद्योगपति संजू शारदा और समाजसेवी संतोष प्रसाद उर्फ डेबरा ने संभाली है। नालदा छठ घाट की भी साफ-सफाई कर उसे श्रद्धालुओं के लिए सुंदर और पवित्र बनाया गया है। उद्योगपति संजय कु. शारदा ने बताया कि छठ पूजा में सूर्य देव की उपासना करने से जीवन में सभी बाधाएं दूर होती हैं और छठी मईयां प्रसन्न रहती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। सभी श्रद्धालु स्वच्छ और पवित्र वातावरण में सूर्य देव और छठी मईयां की उपासना कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































