Potka: ग्राम प्रधानों और ग्राम सभा लीडरों के लिए एक्सपोजर विजिट आयोजित, मिली गांव सशक्त बनाने की नई सीख

पोटका:  यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) के तत्वावधान में संचालित ग्राम सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत तेंतला, नारदा और टांगराईन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों और ग्राम सभा लीडरों के लिए एक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस विजिट का मुख्य उद्देश्य ग्राम सभा के लोकतांत्रिक मूल्यों को समझना, स्व-शासन को बढ़ावा देना और सफल ग्राम सभाओं के अनुभवों से सीख लेकर अपने गांवों को सशक्त बनाना था।

प्रतिभागियों को इस अवसर पर ग्राम चिड़िया, प्रखंड मनोहरपुर ले जाया गया, जहां उन्होंने फिया फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित ग्राम सभा की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में ग्राम सभा की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, सामुदायिक भागीदारी और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विजिट के दौरान विभिन्न ग्राम सभा लीडरों और प्रधानों ने अपने-अपने गांव की उपलब्धियों, चुनौतियों और अनुभव साझा किए। इससे प्रतिभागियों को नई योजनाओं, नवाचारों और प्रेरणादायक उदाहरणों से सीखने का अवसर मिला। विकसित गांवों के उदाहरणों से प्रेरित होकर सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे अपने गांवों को और अधिक संगठित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

ग्राम प्रधानों ने कहा कि इस तरह की यात्राएं न केवल जागरूकता बढ़ाने में सहायक होती हैं, बल्कि बेहतर प्रशासन और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए नए विचार भी प्रदान करती हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा संस्था के घासीराम हेम्ब्रम, सिकंदर, खेलाराम, शिवराम, युधिष्ठिर, दीपांतरी, चंद्रकला और कापरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Baharagora : बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: बरसोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के गोविंदपुर निवासी पुलीन कुमार घोष (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलीन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time