Potka: पोटका में छठ घाट का सौंदर्यीकरण, किशन गुप्ता की पहल से जागी उम्मीद

जमशेदपुर:  पोटका थाना क्षेत्र में संग्राम नदी और हेंसलबिल पिछली नदी के किनारे स्थित छठ घाट का सौंदर्यीकरण और सफाई कार्य समाजसेवी किशन गुप्ता की पहल पर शुरू किया गया। इस काम के तहत घाट परिसर की मिट्टी भराई, समतलीकरण, रास्तों की मरम्मत और गंदगी हटाने का कार्य जेसीबी मशीन की मदद से किया गया।

गुप्ता ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा, “सामाजिक दायित्व निभाना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। समाज की सेवा करने से हमें आत्मसंतोष मिलता है। यही भावना हमें इस कार्य के लिए प्रेरित करती है।”

किशन गुप्ता ने आगे बताया कि घाट न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्थानीय निवासियों के लिए आस्था और सहयोग का प्रतीक भी है। इसलिए इसकी देखभाल और स्वच्छता बनाए रखना सबकी साझा जिम्मेदारी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र का सौंदर्य बढ़ेगा और आने-जाने में भी सुविधा होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: पप्पू सरदार ने छठ पर्व पर 151 महिला श्रद्धालुओं के बीच बांटा मिट्टी का चूल्हा और साड़ी

 

 

Spread the love

Related Posts

Potka : हरिणा मेला से लौट रहे स्कूटी सवार सड़क हादसे में घायल, एक की हालत गंभीर

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के कोवाली लैम्पस के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान जुगसलाई थाना क्षेत्र के बलदेव…

Spread the love

Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में उत्साह पूर्वक मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जमशेदपुर : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा, जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के कर्मचारियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time