जमशेदपुर: सूर्य उपासना के पावन पर्व छठ के शुभ अवसर पर साकची बाजार हंडी लाईन में शुक्रवार 24 अक्टूबर को 151 महिला श्रद्धालुओं के बीच मिट्टी का चूल्हा और साड़ी का निःशुल्क वितरण किया गया। यह सेवा कार्य अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के ब्रांड एम्बेसडर समाजसेवी पप्पू सरदार द्वारा संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर पप्पू सरदार ने बुजुर्ग श्रद्धालुओं का चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया और कहा, “छठ मइया हर साल हमें सेवा करने का आशीर्वाद बनाकर रखें।” साथ ही मौके पर पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी भी मौजूद थे, जिन्होंने आयोजन की विधिपूर्वक पुष्टि की।
इस पहल से न केवल जरूरतमंद श्रद्धालुओं को मदद मिली, बल्कि छठ पर्व की आस्था और सेवा की भावना को भी बल मिला। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने इस आयोजन की सराहना की और कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में एकता और मानवता की मिसाल पेश करते हैं।
There is no ads to display, Please add some



















































