गुवा: गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और एस्पायर के संयुक्त प्रयास से किशोरियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरियों को स्वच्छता, पोषण और शिक्षा के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम में वक्ताओं ने किशोरियों को संतुलित आहार, मासिक धर्म स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक विकास के बारे में मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में किशोरियों को बाल विवाह के नुकसान के बारे में भी बताया गया। वक्ताओं ने समझाया कि कम उम्र में विवाह से न केवल स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ते हैं, बल्कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। सभी प्रतिभागियों को संदेश दिया गया कि अपने अधिकारों को पहचानें और किसी भी सामाजिक दबाव में जल्दी विवाह न करें।
इस अवसर पर जीपीसीएम एस्पायर की ओर से कृष्णा गोप, अनिल गोप, विनीता दास, कमला दास, सीमा कुमारी और पूनम दास उपस्थित थीं। जेएसएलपीएस की ओर से जेंडर सीआरपी गीता देवी और ममता देवी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित किशोरियों और आयोजकों ने समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को खत्म करने और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। इस पहल से ग्रामीण किशोरियों में स्वावलंबन और सशक्तिकरण की भावना बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें :
Ghatshila: संथाली भाषा के मुद्दे पर चुप्पी से आदिवासी नाराज, प्रथम राजभाषा का दर्जा दिलाने की मांग
There is no ads to display, Please add some



















































