Jamshedpur: काली पूजा पंडाल के पास फंदे से झूला वृद्ध रिक्शा चालक, पहचान अबतक अज्ञात

जमशेदपुर:  शुक्रवार देर रात उलीडीह थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट के पास एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. काली पूजा पंडाल के पास बांस के ढांचे में रस्सी के सहारे वृद्ध व्यक्ति फंदे से झूल गया. घटना को देखकर स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची उलीडीह थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को उसके पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल या दस्तावेज नहीं मिला है। इसलिए व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

स्थानियों के अनुसार मृतक रिक्शा चालक था. शव की पहचान के लिए आसपास के रिक्शा चालकों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि मृतक मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी या किसी व्यक्तिगत परेशानी से भी से गुजर रहा था या नहीं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: नाबालिग बेटी की गुमशुदगी केस में पूछताछ के दौरान पिता से ASI ने की मारपीट, जबरन कराए हस्ताक्षर

 

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : सबर-बिरहोरों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की विशेष पहल

बहरागोड़ा: जिला प्रशासन ने विलुप्त हो रही आदिम जनजाति सबर-बिरहोरों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘मिशन उत्थान’ के तहत एक व्यापक ग्राउंड सर्वे शुरू किया है, जिसके अंतर्गत गुरुवार को…

Spread the love

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time