बहरागोड़ा: बहरागोड़ा में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128वीं जयंती का आयोजन किया गया, जिसमें जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण माहतो ने मेले का उद्घाटन किया. इस अवसर पर बहरागोड़ा प्लस टू हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया.
इस मेले में कई प्रकार के आकर्षणीय दुकानें लगाई गई हैं, जिनमें झूला, ब्रेकडांस, मौत का कुआं और मिक्की माउस शामिल हैं. पूरे बहरागोड़ा को आलोक सज्जा से दुल्हन की तरह सजाया गया है, जो इस आयोजन की भव्यता को दर्शाता है.
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो उनकी साहसिक और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करता है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गयी नेताजी की जयंती
There is no ads to display, Please add some



















































