Bahragora: बहरागोड़ा के जुगडीहा की जल सहिया बनी ममता दलाई, पेयजल एवं स्वच्छता के लिए होंगी उत्तरदायी

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के जुगडीहा गांव में में आज जल सहिया का चयन किया गया. पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं के सफल क्रियान्वन के उद्देश्य से सहिया ममता दलाई का चयन किया गया है.

सहिया का चयन ग्रामसभा द्वारा मुखिया लक्ष्मी राम मुर्मू की अध्यक्षता में किया गया. जल सहिया के पद के लिए कुल 6 आवेदन आए थे. सभी दस्तावेजों की जाँच करने के बाद आवेदिका ममता दलाई को जल सहिया की जिम्मेदारी सौंपी दी गई. मुखिया मुर्मू ने नवनिर्वाचित जल सहिया को बधाई दी और उन्हें अपने उत्तरदायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने की सलाह भी दी।

गौरतलब है कि झारखंड में पेयजल और स्वच्छता विभाग के अंतर्गत ग्राम सभा द्वारा जल सहिया का चयन किया जाता है. जल सहिया की पदस्थापना के पीछे का मुख्य उद्देश्य गांव में पेयजल और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं को सही ढंग से लागू करना एवं लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ाना है। जल सहिया गांव में पानी की गुणवत्ता, जल बचाओ अभियान और स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करती है।

इस अवसर पर वार्ड सदस्य कविता रानी प्रधान, पंचायत समिति सदस्य माधुरी घोष, ग्राम प्रधान सत्यरंजन दलाई, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रतिमा सतुआ, क्लस्टर जल सहिया चंदना नायक, मुख्य जल सहिया आरती मुर्मू, तथा अन्य गणमान्य ग्रामीण जैसे सुकमल प्रधान, एकादशी खामकाट, अमृत दलाई, आनंद लाल गिरी, सहिया अनुपमा दत्त और लक्ष्मण घोष आदि उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : निखार हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी, जांच के दौरान मिले कई अहम साक्ष्य

चार थाना की पुलिस ने सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास को खंगाला जमशेदपुर : शहर के चर्चित निखार हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time