पोटका: पोटका में छठ महापर्व के तीसरे दिन आज सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया. इलाके के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई.
छठ व्रतियों ने कठोर नियमों और संयम का पालन करते हुए पूरे श्रद्धा भाव से डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने जल में खड़े होकर सूर्यदेव से अपने पति-पुत्र की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत माहौल में घाटों पर छठ गीतों की गूंज सुनाई दी।
प्रशासन और स्थानीय समितियों की द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई थी. घाटों पर साफ सफाई का भी खास ध्यान रखा गया था, ताकि पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.















































