बहरागोड़ा: बहरागोड़ा में छठ महापर्व श्रद्धा एवं भक्तिपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनाया गया. बनकटा पंचायत के वार्णीपाल स्वर्णरेखा घाट पर श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी (डूबते हुआ सूर्य) को अर्घ्य दिया। इस घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी देखी गई.
डाला – दौरा के साथ छठ व्रती परिवार सहित पहले घाट पहुंचे। फिर कमर तक पानी में घंटो खड़े होकर सूर्य देव की अराधना की. उसके बाद व्रतियों ने सूप में फल और ठेकुआ के साथ सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसी बीच घाट पर मौजूद महिलाएं छठ के पारंपरिक लोकगीत गाते हुए भी देखी गई, जिससे माहौल और भी ज्यादा भक्तिमय हो गया.
घाट पर श्रद्धालुओं के सुरक्षा में बहरागोड़ा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल के जवान और अधिकारियों ने सुरक्षा का मोर्चा पूरी तरह संभाल रखा था।
यह महापर्व परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु के लिए मनाया जाता है। अब सभी व्रती मंगलवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस कठिन 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करेंगे, जिसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें :
Potka: महापर्व के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने की डूबते सूर्य की उपासना, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब















































