Saraikela: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूरा हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास

सरायकेला: छठ महापर्व का अंतिम दिन आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ. सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु काफी संख्या में घाटों पर प्रातः काल से ही पहुँचने लगे थे.

व्रती अपने परिवार सहित डाला-दौरा लेकर घाट पहुंचे तथा एक बार फिर पानी में खड़े होकर सूर्य देव एवं छठी मईया की आराधना की. अपने परिवार की सुख समृद्धि एवं पति-पुत्र के दीर्घायु होने की कामना के साथ व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जिसके बाद उनका 36 के निर्जला व्रत पूर्ण हुआ.

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन और मेडिकल टीम सुबह से ही मौके पर तैनात थी. जिससे किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके. इस दौरान कई समाज सेवी संस्थाएं भी सक्रिय रूप से कार्य करती दिखीं। संस्थाों ने श्रद्धालुओं के बीच दूध, चाय और फल आदि भी का भी वितरण किया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: शहरबेड़ा छठ घाट पर डूबा 10 वर्षीय बच्चा, हालत गंभीर – एमजीएम अस्पताल में भर्ती

 

Spread the love

Related Posts

Bihar Politics : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना जनादेश का अपमान : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेंद्र कुमार पाण्डेय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय…

Spread the love

Chandil : कांड्रा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार हुआ घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार 

चांडिल : कांड्रा थाना क्षेत्र के कालिया ढाबा के समीप शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *