Ranchi: मुरी में आस्था का सागर, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूर्ण हुआ छठ महापर्व

मुरी:  मुरी में मंगलवार की सुबह आस्था और श्रद्धा का प्रतीक छठ महापर्व उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ सम्पन्न हुआ। स्वर्णरेखा नदी, उरंगढा नदी और सिल्ली के साहेब बांध घाट पर श्रद्धालु महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

सुबह तड़के से ही घाटों पर व्रतियों और उनके परिवारों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजे सूप (दौरा) लेकर विधि-विधान से पूजा की। घाटों के दोनों ओर श्रद्धा और भक्ति का मनमोहक दृश्य दिखाई दिया।

उरंगढा नदी तट स्थित बांसारूली पंचायत के मुखिया लालू राम उरांव ने श्रद्धालु महिलाओं के लिए चाय और दूध की व्यवस्था की। वे स्वयं घाट पर मौजूद रहकर व्रतियों को अपने हाथों से चाय वितरित करते नजर आए।

छठ व्रतियों की सुविधा के लिए साहेब बांध घाट की पोकलेन मशीन से सफाई कराई गई थी। प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से घाटों पर साफ-सुथरा माहौल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: स्वर्णरेखा नदी तट पर हजारों व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ महापर्व का हुआ भव्य समापन

Spread the love

Related Posts

Bahragora : भाषाई पुरोधा डॉ. देबी प्रसन्न पट्टनायक के 96वें जन्मदिन पर ‘पूज्यपूजा’ समारोह का हुआ आयोजन

बहरागोड़ा : भारतीय भाषा विज्ञान के स्तंभ और प्रख्यात शिक्षाविद् पद्मश्री डॉ. देबी प्रसन्न पट्टनायक के 96वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक भव्य ‘पूज्यपूजा’ समारोह का आयोजन किया गया।…

Spread the love

Potka : प्रेमनगर में धूमधाम से मनाई गई होली, घर-घर जाकर दी होली की शुभकामनाएं 

पोटका : पोटका प्रखंड के प्रेमनगर गांव में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के बच्चे, बुजुर्ग, पुरुष एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *