Chaibasa: नोवामुंडी में वाराणसी की तर्ज पर गंगा आरती, रोशनी और आस्था से जगमगाया घाट

गुवा:  नोवामुंडी में छठ महापर्व का समापन भव्य रूप से हुआ। घाटों पर आकर्षक लाइट सज्जा, सफाई व्यवस्था और वाराणसी की तर्ज पर आयोजित गंगा आरती ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। चारों ओर छठी मैया के गीतों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

छठ घाटों को दीपों और रंगीन लाइटों से सजाया गया था। समिति के सदस्यों ने घाटों की सफाई और व्यवस्था में विशेष ध्यान दिया, जिससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा संपन्न कर सकें।

संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में नोवामुंडी छठ समिति के समाजसेवी पप्पु गुप्ता, विजय गुप्ता, अंकज प्रसाद, टीपू प्रजापति, शक्ति कुमार, भोला मोदक, विजय प्रसाद, मनीष श्रीवास्तव और बब्लु झा समेत कई लोगों की अहम भूमिका रही।

समिति ने बताया कि इस आयोजन में टाटा स्टील प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला, जिससे पूरे पर्व के दौरान व्यवस्था बेहतर बनी रही।

समिति के सदस्यों ने कहा कि छठ पूजा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल जैसे राज्यों में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस पर्व की शुरुआत महाभारत काल में हुई थी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: स्वर्णरखा के शहरबेड़ा घाट पर डूबे तीसरे युवक का शव भी बरामद, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

Spread the love

Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time