पोटका: आज छठ महापर्व के शुभ अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार हल्दीपोखर पहुंचे। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सरदार ने सूर्य देव को साक्षी मानकर छठ मइया की आराधना की। साथ ही उन्होने क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना भी की.
विधायक संजीव सरदार ने श्रद्धालुओं को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा — “छठ पूजा लोक आस्था, तप, स्वच्छता और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व समाज को एकजुट करता है और हमें प्रकृति के प्रति आदर का भाव सिखाता है।”
विधायक ने आगे कहा कि वे अपने क्षेत्र की जनता के सुख, स्वास्थ्य और विकास की मंगल कामना करते हैं। उन्होंने छठ मइया से आशीर्वाद मांगा कि पूरे क्षेत्र में शांति, सद्भाव और नई ऊर्जा बनी रहे।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के बुद्धिजीवी, युवा साथी और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। वातावरण छठ गीतों और जयघोषों से गूंज उठा।
इसे भी पढ़ें :
Saraikela: स्वर्णरखा के शहरबेड़ा घाट पर डूबे तीसरे युवक का शव भी बरामद, परिवार में मचा कोहराम
There is no ads to display, Please add some



















































