Jamshedpur: बच्चों को HIV संक्रमित रक्त चढ़ाने की घटना पर बिफरे सरयू, स्वास्थ्य मंत्रालय को ठहराया जिम्मेदार

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने चाईबासा ब्लड बैंक से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की घटना पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केवल सिविल सर्जन को निलंबित करना पर्याप्त नहीं है। उनका कहना है कि झारखंड के सभी सरकारी ब्लड बैंक इसी तरह की अराजकता के शिकार हैं और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का मंत्रालय और सचिवालय जिम्मेदार हैं।

स्वास्थ्य मंत्री और सचिव से स्पष्टीकरण की मांग
सरयू राय ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव से स्पष्ट रूप से पूछा जाना चाहिए कि झारखंड में राष्ट्रीय रक्त नीति (National Blood Policy) के प्रावधान क्यों लागू नहीं किए गए। उन्होंने बताया कि राज्य के किसी भी सदर अस्पताल के ब्लड बैंक राष्ट्रीय रक्त नीति के मानकों पर खरे नहीं उतरते।

ब्लड सेपरेशन युनिट की कमी
सरयू राय ने कहा कि झारखंड के 24 जिलों के सदर अस्पतालों में केवल रांची सदर अस्पताल में ही ब्लड सेपरेशन युनिट कार्यरत है। इसके अलावा रिम्स और एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में यह सुविधा मौजूद है। अन्य जिलों में प्लेटलेट्स, आरबीसी और प्लाज्मा अलग करने की सुविधा नहीं है। इस वजह से थैलेसीमिया जैसे मरीजों को पूरा रक्त चढ़ाया जाता है, जबकि उचित सुविधा होती तो केवल आवश्यक घटक ही चढ़ाया जाता।

राष्ट्रीय ब्लड नीति की अवहेलना
सरयू राय ने कहा कि राज्य के अधिकांश अस्पतालों में ब्लड बैंक के लिए स्वतंत्र चिकित्सक नियुक्त नहीं हैं। सभी ब्लड बैंक प्रभारी चिकित्सा प्रभारी द्वारा चलाए जा रहे हैं, जो राष्ट्रीय ब्लड नीति के खिलाफ है। तकनीकी प्रावधानों में से कोई भी झारखंड में लागू नहीं है और सचिवालय स्तर पर किसी भी प्रकार की मॉनिटरिंग नहीं हो रही।

सरकार पर जिम्मेदारी ठहराई
सरयू राय ने कहा कि राष्ट्रीय ब्लड नीति लागू न होने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह जिम्मेदार है। यदि सरकार उच्चतम स्तर पर ऐसी लापरवाही करती रही, तो राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी भगवान ही संभाले।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद का राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित, विजेता रांची जाएंगे

    जमशेदपुर : भारत विकास परिषद जमशेदपुर एवं आदित्यपुर शाखा द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय समहू गान शाखा स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आज सिंहभुम चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स भवन बिस्टुपुर में संपन…

    Spread the love

    Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के आंकड़े रखे, बोले- नींव कमजोर होगी तो नई शिक्षा नीति क्या करेगी?

    जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर कई खुलासे किये हैं। उन्होंने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की दारुण स्थिति को रेखांकित करते हुए…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time