चांडिल: आजसू पार्टी के कोल्हान क्षेत्र के प्रमुख नेताओं की बैठक गुरुवार को चांडिल स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो उपस्थित रहकर घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि बैठक में केंद्रीय नेताओं के साथ-साथ कोल्हान क्षेत्र के तीनों जिलों—पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और खरसावां-सरायकेला के प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि आजसू पार्टी के कार्यकर्ता एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं। घाटशिला विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन भी सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुका है, जिसमें सभी बूथों के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।
भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू भी आजसू कार्यालय में आजसू नेताओं के साथ उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा कर चुके हैं। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर सभी तैयारियों और अभियान की रूपरेखा पर विचार किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :
Saraikela: गोपाष्टमी पर मनोज कुमार चौधरी ने किया गौमाता का पूजन, बोले – गौधन से बड़ा कोई धन नहीं
There is no ads to display, Please add some



















































