Jharkhand Weather: चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर झारखंड में, कई जिलों में तेज बारिश और यलो अलर्ट जारी

रांची:  चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अब झारखंड के अधिकांश इलाकों में दिखने लगा है। रांची और आसपास के जिलों में मंगलवार दोपहर से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 1 नवंबर तक बारिश, गर्जन और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी दी है। इसके साथ ही राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

गुरुवार (31 अक्टूबर) को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना जताई है।

1 नवंबर की सुबह राज्य के पूर्वी इलाकों में कोहरा या धुंध छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
वहीं, 2 नवंबर से आसमान साफ और मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

रांची जिला प्रशासन ने किसानों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने कहा है कि जिन खेतों में धान या मक्का की फसल कटाई के लिए तैयार है, उसे तुरंत नहीं काटें। कटी हुई फसल को खेत से हटाकर सुरक्षित जगह रखें और बारिश से बचाने के लिए उसे प्लास्टिक शीट या तिरपाल से ढकें। प्रशासन ने आशंका जताई है कि तेज हवा और बारिश से फसलों को नुकसान हो सकता है।

राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा वर्षा खूंटी जिले के दियाकेला में 48 मिमी रिकॉर्ड हुई। अधिकतम तापमान देवघर में 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लातेहार में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गिरिडीह और आसपास के इलाकों में भी बुधवार को दिनभर झमाझम बारिश होती रही।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: डीसी पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, कहा – “हम जंगल से नहीं आए, लहजा बदलिए”


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Muri : झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर सिल्ली में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस

    मुरी : 30 सितम्बर को झारखंड बंद को लेकर झारखंड आंदोलनकारीयों ने सिल्ली में में शाम में मशाल जुलूस निकाला, जिसका नेतृत्व लक्ष्मी महतो और रामपदो महतो ने किया। मशाल…

    Spread the love

    Jamshedpur : डोबो-कपाली में कृषि भूमि के बदलते नेचर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, कहा- अनुसूचित क्षेत्र की संवैधानिक व्यवस्था से हो रहा खिलवाड़

    ● पिछले दरवाजे से संविधान और अनुसूचित क्षेत्र के प्रावधानों को तोड़ा जा रहा है ● सरकार ईमानदार है तो भूमि उपयोग परिवर्तन पर श्वेत पत्र जारी करे जमशेदपुर :…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time