घाटशिला उपचुनाव : घाटशिला में JLKM का रुझान, देवेन्द्र नाथ के नेतृत्व में पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब – देखें Video

घाटशिला:  घाटशिला उपचुनाव के लिए माहौल गर्म होता जा रहा है। जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने शुक्रवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पदयात्रा निकालकर जनता से सीधे संवाद किया। इस दौरान हजारों ग्रामीण ने हिस्सा लिया।

पदयात्रा के दौरान देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि एनडीए और आईएनडीआईए गठबंधन हमेशा वादे करके जनता को धोखा दे चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि घाटशिला की क़ानून व्यवस्था चौपट है और क्षेत्र की महँगी खनिज संपदा जैसे तांबा, यूरेनियम, अभ्रक, मैग्नीज, सोना, चाँदी और पन्ना का लाभ बाहरी लोग उठा रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी झेल रहे हैं।

देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा “अधिकारी और नेता मिलकर झारखंड को कैंसर बना दिया है, अब कैंची से ऑपरेशन करना होगा। घाटशिला की जनता 11 नवम्बर को अपने अधिकार का इस्तेमाल करके क्षेत्र की धातु बचाने, परिवारवाद से मुक्ति और पलायन रोकने के लिए मतदान करेगी।”

देवेन्द्र नाथ महतो ने यह भी कहा कि घाटशिला उपचुनाव सिर्फ विधायक चुनने का मामला नहीं है, बल्कि यह घाटशिला को सजाने-सँवारने और पूरे झारखंड को भ्रष्ट गठबंधन से मुक्त करने का अवसर है। उनका दावा है कि यदि जेएलकेएम घाटशिला जीतेगा तो आगे पूरे झारखंड में बदलाव संभव है।

पदयात्रा में मुख्य रूप से जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू, प्रभारी प्रेम मार्डी, फनी भूषण, पूनम, सबिता, लक्ष्मी, सुगा, सुलोचना, नवीन, विजय सिंह, सूरज सिंह, दिनेश साहू, बिनोद स्वांसी, सानिया प्रवीण, तपन कुमार, सुनीता, बिल्टू हंसदा, बिमल और मिंटू शामिल थे। साथ ही हजारों ग्रामीणों ने पदयात्रा में हिस्सा लिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jhargram: DM कार्यालय पहुंचे सैकड़ों टोटो चालक, कहा – पंजीकरण के नाम पर वसूली हो रही है ज्यादा रकम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

    जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

    Spread the love

    Jhargram : जनता के बीच पहुंचे विधायक, चाय पर चर्चा में सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

    झाड़ग्राम : लोगों की समस्याओं और शिकायतों को करीब से जानने के लिए झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने मंगलवार सुबह विधानसभा क्षेत्र के 9 नंबर वार्ड में ‘चाय पर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time