Chakulia: पिताजुड़ी में बालू लदे हाइवा का कहर: युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का सड़क जाम

चाकुलिया: पिताजुड़ी के समीप गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ, जब बालू से लदे एक अज्ञात हाइवा ने लखीकांत सिंह नामक व्यक्ति को उनके घर के पास रौंद दिया. घटना स्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई.

रात में पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटनास्थल से हटाकर लाश को कब्जे में लिया और वहां से ले गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना स्थल पर गिरे खून को पानी से धोने की कोशिश की.

 

आक्रोशित ग्रामीणों का सड़क जाम
शुक्रवार सुबह मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई, 15 लाख मुआवजे और घटना को अंजाम देने वाले हाइवा को पकड़ने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए चाकुलिया के अंचल अधिकारी नवीन पुरती, पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार गुप्ता और अनिल नायक घटनास्थल पर पहुंचे.

पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण थाने से वापस घटनास्थल पर आकर उग्र हो गए.

 

परिजनों के गंभीर आरोप
मृतक के भाई रवि सिंह ने बताया कि उनके भाई को बालू लदे हाइवा ने रौंद दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस पर लाश को परिजनों की अनुमति के बिना उठाने और उन्हें डराने-धमकाने का आरोप भी लगाया गया है.

रवि सिंह ने कहा कि अवैध बालू परिवहन चंदनपुर से हो रहा है और इसमें श्यामसुंदरपुर पुलिस की मिलीभगत है.

 

अवैध बालू परिवहन पर सवाल
घटना स्थल पर ग्रामीण दोषी पुलिसकर्मियों को सामने लाने और अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर रखा था.

 

इसे भी पढ़ें : Chakulia : भूमि विवाद में छोटे भाई ने कुदाली से हमला कर की बड़े भाई की हत्या, भाभी घायल

 

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time