Chakulia : भूमि विवाद में छोटे भाई ने कुदाली से हमला कर की बड़े भाई की हत्या, भाभी घायल

चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के कालियाम पंचायत के लताघर गांव निवासी कुशल मांडी ने शुक्रवार को 9 बजे खेत में अपने बड़े भाई लखन मांडी और भाभी सोमवारी मांडी पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें लखन मांडी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं सोमवारी मांडी गंभीर रूप से घायल
हो गयी. सूचना पाकर श्यामसुंदरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सोमवारी मांडी को इलाज के लिए घाटशिला के अनुमंडल अस्पताल भेजा. पुलिस लखन मांडी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : देश में गैर संवैधानिक तरीके से चल रही है मोदी सरकार : सुबोधकांत सहाय

आरोपी ने श्यामसुंदरपुर थाना में जाकर किया सरेंडर 

घटना का संबंध भूमि विवाद बताया जा रहा है. वहीं आरोपी कुशल मांडी ने श्यामसुंदरपुर थाना में जाकर सरेंडर कर भी दिया. इधर सूचना पाकर घाटशिला के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन करने में जुटे हुए हैं. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है. लखन मांडी अपनी पत्नी सोमवारी मांडी के साथ खेत में सिंचाई कर रहा था।. उसी क्रम में कुशल मांडी ने कुदाल से दोनों पर हमला कर दिया. बड़े भाई की हत्या करने और भाभी को जख्मी कर कुशल मांडी अपने घर गया और वहां से सीधे थाना पहुंच गया और खुद को सरेंडर कर दिया. खबर लिखे जाने तक पुलिस हत्या में प्रयुक्त कुदाल को खोजने में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़ें : Maharashtra: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 8 कर्मचारियों की मौत कई घायल,बचाव व राहत कार्य जारी 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान कचरा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक सरयू राय ने भरी हुंकार, कहा- मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा 

मुर्दा मैदान प्रकरण में सरयू बोलेः जो होगा, सामना करूंगा मानगो में बदहाल सफाई, पेयजल संकट और सड़कों की दुर्दशा पर निगम को घेरा जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…

Spread the love

Jamshedpur : तालसा ग्राम सभा ने एसआईआर के दौरान दस्तावेज सत्यापन का मांगा अधिकार, सीओ-बीडीओ के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा मांग पत्र

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में कराए जा रहे एसआईआर में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं. पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण यहां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time