जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी कम जुगसलाई, जुगसलाई MN प्रखंड क्षेत्र के पणन पदाधिकारी अरुण कुमार आज रिटायर हो गए। उनके सम्मान में अनुभाजन कार्यालय में फेयर प्राइस शॉप डिलर्स एसोसिएशन जिला कमिटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया।
विदाई समारोह में कुमार को अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उनके द्वारा जमशेदपुर के विभिन्न प्रखंडों में किए गए कार्यों की सराहना की गई और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
समारोह में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रधान सहायक नजीर बाबू, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित संघ के अध्यक्ष मोहन साव पारस, सलाहकार समिति के सदस्य विनोद कुमार सिंह, सम्मानित सदस्य नीरज कुमार, मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह, जय किशोर प्रसाद, राजेश शर्मा और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें :
Potka: पोटका में नील-दीप नि:शक्त सेवा अभियान के तहत दिव्यांगों को मिला प्रमाण पत्र
There is no ads to display, Please add some


















































