Jamshedpur: जुगसलाई नगर निगम के मार्केटिंग अधिकारी अरुण कुमार रिटायर, अनुभाजन कार्यालय में विदाई समारोह

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के गोलमुरी कम जुगसलाई, जुगसलाई MN प्रखंड क्षेत्र के पणन पदाधिकारी अरुण कुमार आज रिटायर हो गए। उनके सम्मान में अनुभाजन कार्यालय में फेयर प्राइस शॉप डिलर्स एसोसिएशन जिला कमिटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया।

विदाई समारोह में कुमार को अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उनके द्वारा जमशेदपुर के विभिन्न प्रखंडों में किए गए कार्यों की सराहना की गई और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

समारोह में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रधान सहायक नजीर बाबू, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित संघ के अध्यक्ष मोहन साव पारस, सलाहकार समिति के सदस्य विनोद कुमार सिंह, सम्मानित सदस्य नीरज कुमार, मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह, जय किशोर प्रसाद, राजेश शर्मा और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Potka: पोटका में नील-दीप नि:शक्त सेवा अभियान के तहत दिव्यांगों को मिला प्रमाण पत्र

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : जामदा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू, 30 से होगा कथा का वाचन

पोटका : पोटका प्रखंड की जामदा पंचायत स्थित जामदा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का गुरुवार को श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर…

Spread the love

Jamshedpur : राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या से आक्रोश, राज्यव्यापी पेन डाउन हड़ताल पर रहे राजस्व कर्मचारी

जमशेदपुर : रांची जिले के अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की निर्मम हत्या के विरोध में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं उप निरीक्षक संघ ने आंदोलनात्मक रूख अख्तियार कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time