Chandil: चोरों ने किरायेदारों को किया बाहर से बंद, बारात में गया था परिवार – घर से सोना और गुल्लक लेकर हुए फरार

चांडिल:  चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताज़ा मामला गौसनगर का है, जहाँ मंगलवार तड़के करीब चार बजे अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया।

पीड़िता साबरा खातून ने बताया कि चोरी उनके समधी मोहम्मद नसीम अंसारी के घर में हुई। परिवार 3 नवंबर की रात ओडिशा के रावल किला में बारात में शामिल होने गया था। इस दौरान घर खाली देखकर चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़ डाले और भीतर रखे कीमती सामान चुरा लिए।

 

अलमारी खंगालने के बाद चोर तीन सोने की फुल्ली, तीन से चार गुल्लक, एक मोबाइल, एक टैब और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 40 से 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

हैरानी की बात यह रही कि घर के आंगन में रहने वाले दो किरायेदारों को चोरों ने बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया था ताकि कोई आवाज़ न उठा सके। सुबह जब किरायेदारों ने बाहर निकलने की कोशिश की तो दरवाज़ा बंद देखकर सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत मोहम्मद नसीम अंसारी के भाई अफरोज़ को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को खबर दी।

सूचना मिलते ही कपाली ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग डरे हुए हैं और उन्होंने पुलिस से रात की गश्त बढ़ाने की मांग की है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव: JLKM का प्रचार अभियान तेज, बंद पड़े माइंस को चालू कराने का वादा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time