Jamshedpur : प्रकाशपर्व की पूर्व संध्या पर साकची गुरुद्वारा साहिब में भक्ति की उजास, निशान साहिब का चोला बदला

  • श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशोत्सव की तैयारियाँ पूरी, अखंड पाठ आरंभ

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम दिखाई दिया। परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगे पुष्पों और धार्मिक प्रतीकों से भव्य रूप प्रदान किया गया। इस शुभ अवसर पर परंपरागत मर्यादा के अनुरूप निशान साहिब का चोला बदला गया। सेवा सरदार हरमीत सिंह, सरदार जगजीत सिंह, सरदार गुरमीत सिंह मंगू, सतनाम सिंह सत्ते और फतेह सिंह द्वारा की गई। जत्थेदार ज्ञानी जरनैल सिंह ने अरदास कर संगत के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर संगत की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। प्रधान सरदार निशान सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि यह पर्व गुरु की वाणी को जीवन में उतारने का संदेश देता है।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : डुमरी विधायक टाईगर जयराम महतो और देवेंद्र नाथ महतो ने घाटशिला में तेज किया चुनाव प्रचार

गुरुद्वारों में प्रकाशपर्व की तैयारियाँ तेज

साकची गुरुद्वारा साहिब में तीन दिवसीय महान कीर्तन दरबार 5, 6 और 7 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई साहिब भाई सरबजीत सिंह सुचेतगढ़ सिंह सहित देश के विख्यात रागी जत्थे कीर्तन की अमृतधारा बहाएँगे। साकची गुरुद्वारा के पूर्व महामंत्री सरदार परमजीत सिंह काले ने बताया कि प्रभात फेरी का मंगलवार को समापन हुआ। अंतिम प्रभात फेरी साकची गुरु नानक नगर से होकर गुजरी, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें : घाटशिला उपचुनाव: मुसाबनी से घाटशिला तक, दलित समाज को संगठित करने में जुटे टिक्की मुखी

कीर्तन दरबार को लेकर संगत में उत्साह, भव्य कीर्तन दरबार की तैयारियाँ पूर्ण

प्रधान सरदार निशान सिंह ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ उत्सव नहीं बल्कि गुरुवाणी के माध्यम से आत्मिक उन्नति और मानवता की सेवा का अवसर है। आने वाले तीन दिनों तक कीर्तन दरबार में संगत गुरु की शांति, प्रेम और ज्ञान की मर्यादा में रमकर आत्मिक आनंद का अनुभव करेगी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को रोड नंबर 26 में प्रकृति-जंगल थीम पर बनेगा पंडाल, दिखेगी झारखंड की संस्कृति की झलक

जमशेदपुर : टेल्को स्थित नॉर्थ एरिया दुर्गा पूजा कमेटी, रोड नंबर 26, टेल्को के पंडाल निर्माण के लिए मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। पुरोहित की उपस्थिति में वैदिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time