Ghatsila : झामुमो ने विकास नहीं किया, जनता को ठगा – लंबोदर महतो

  • जनसंपर्क अभियान के दौरान आजसू नेताओं का आरोप, बदलाव की हवा तेज

घाटशिला : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर आजसू पार्टी ने भी जनसंपर्क अभियान को गति दे दी है। आजसू के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने ढालभूमगढ़ और मुसाबनी प्रखंड के कई गांवों में जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने ग्राम माटीगोड़ा और बांसकटिया में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो सरकार के कार्यकाल में घाटशिला क्षेत्र विकास से वंचित रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी–मूलवासी समाज की समस्याओं को अनसुना किया गया, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं आज भी अधूरी हैं। श्री महतो ने दावा किया कि इस बार क्षेत्र में बदलाव की हवा स्पष्ट है और जनता अब मजबूत विकल्प की तलाश में है।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला में जनसभा को ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने किया संबोधित, डबल इंजन सरकार की बात दोहराई

घाटशिला में अधूरे पड़े विकास कार्यों पर चर्चा

उधर, आजसू के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कालाचिति पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में ग्रामीणों से समर्थन की अपील की। बाँसगढ़ा और माझीटोला में ग्रामीणों के साथ संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को समझने वाला नेतृत्व ही विकास को दिशा दे सकता है। इस मौके पर सत्यनारायण महतो, राजेश महतो, राजू कर्मकार, सुखलाल हेंब्रम, प्रमुख रामदेव हेंब्रम, मुखिया राकेश मुर्मू सहित आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक…

Spread the love

Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time