Ghatsila : “घाटशिला बदलाव के लिए तैयार” — कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलीं गीता कोड़ा

  • सूरदा पंचायत के गुल्फी मैदान में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, विकास और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे पर जोर

घाटशिला : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र भाजपा ने अपने जनसंपर्क अभियान को और सशक्त किया है। मुसाबनी मंडल अंतर्गत सूरदा पंचायत के गुल्फी मैदान में मंगलवार को आयोजित पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पश्चिम सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा, देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमित कुमार शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए गीता कोड़ा ने कहा कि घाटशिला की जनता अब ठहराव से थक चुकी है और परिवर्तन का निर्णय ले चुकी है। उन्होंने कहा कि सड़क, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दे आज भी क्षेत्र में चुनौती बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और प्रशासनिक सुस्ती ने विकास की रफ्तार को रोक दिया है, ऐसे में जनता स्थिर और जवाबदेह शासन चाहती है।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : झामुमो ने विकास नहीं किया, जनता को ठगा – लंबोदर महतो

घाटशिला उपचुनाव में स्थानीय मुद्दों की भूमिका

गीता कोड़ा ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को समर्थन देकर घाटशिला में विकास की नई शुरुआत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कमल का फूल दबाना केवल एक चुनावी विकल्प नहीं, बल्कि क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य और नई संभावनाओं का निर्णय है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, युवा और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा स्थल “कमल खिलाओ, विकास लाओ” जैसे नारों से गूंज उठा, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

Spread the love

Bahragora : सांसद प्रतिनिधि और ठेकेदार के बीच कार्यस्थल पर जमकर हंगामा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के निर्देश पर काम बंद

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मौदा पंचायत के बहादुरपुर चौक से उड़िया स्कूल तक ₹37,23,537 की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण को लेकर रविवार को उस वक्त…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time