Jamshedpur: आवारा सांड ने ठेला चालक पर किया हमला, 66 वर्षीय घायल

जमशेदपुर:  डिमना रोड, संकोसाई रोड नंबर 1 स्थित दुर्गा मंदिर के पास बुधवार सुबह एक आवारा सांड ने ठेला चालक आजादी साहू (66) पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। आजादी साहू रोज की तरह ठेला लेकर काम पर जा रहे थे, तभी पीछे से सांड ने उन पर हमला किया और सींग मार दिया। हमले में उनके सिर और पैर में चोटें आईं और वे गिर पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। उनके बेटे शंकर साहू मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एमजीएम अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को स्थिर बताया और निगरानी में रखा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका कई दिनों से आवारा सांडों की समस्या झेल रहा है, लेकिन नगर निगम की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: डिमना लेक में मिला तीन दिन से लापता पुलिस अधिकारी के बेटे का शव, जांच जारी

 

Spread the love

Related Posts

Seraikela : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत

चौका थाना क्षेत्र के नौतनडीह के पास दुर्घटना, महिला व दो बच्चों समेत चार घायल तेज रफ्तार ट्रेलर ने इलेक्ट्रिक टेंपो को मारी टक्कर, मौके पर गई जान सरायकेला :…

Spread the love

breaking : सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला गिरने से कई लोग घायल, घायलों में पुलिस कर्मी भी शामिल

फरीदाबाद : हरियाणा के सूरजकुंड मेले में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया। जब स्विंग बोट झूला अचानक गिर गया। जिसमें 10 से 12 लोग सवार थे। हादसे में कई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *