Jamshedpur: स्कूटी में दिखा सांप, मचा हंगामा – लोगों ने दिखाई हिम्मत, निकाला सांप

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 2 पर बुधवार देर शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक खड़ी स्कूटी में सांप दिखने की खबर फैली। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी काफी देर से वहीं खड़ी थी। तभी किसी ने उसमें हलचल देखी और पास जाकर झांका तो अंदर सांप दिखाई दिया। यह देखकर लोग डर गए, लेकिन कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए सावधानीपूर्वक स्कूटी के आसपास घेरा बनाया और सांप को निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाल लिया गया।

बाहर निकालते वक्त सांप की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाकर आसपास के और भी लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने राहत की सांस ली कि समय रहते स्कूटी में सांप के छिपे होने का पता चल गया और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जमशेदपुर में बेकाबू सांढ़ ने मचाई तबाही, 15 घायल — नगर निगम ने झाड़ा पल्ला

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time