Jamshedpur: आधी अधूरी नाली ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, छात्रा ने विकास सिंह से की शिकायत

जमशेदपुर:  मानगो उलीडीह गुरुदेव गार्डन के पास आधी अधूरी नाली का निर्माण मोहल्ले के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। नाली अधूरी रहने और पानी का निकास न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे बदबू फैल रही है और लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोग अब इस स्थिति से परेशान होकर पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं।

स्थानीय छात्रा मुस्कान कुमारी ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को इस मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे विकास सिंह ने लोगों से स्थिति की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम ने नाली का निर्माण आरंभ किया था, लेकिन जहां समस्या नहीं थी वहां कुछ दूरी तक नाली बनाई गई और फिर ठेकेदार व अधिकारियों का कहीं अता-पता नहीं रहा।

विकास सिंह ने चेतावनी दी कि अगर जल्द नाली का निर्माण पूरा नहीं हुआ, तो मोहल्ले के लोग आपसी सहयोग से स्वयं नाली बनवाकर अपनी समस्या का समाधान करेंगे।

मौके पर विकास सिंह के साथ मुस्कान कुमारी, साधना कुमारी, अंजलि, उषा देवी, शिव कुमार आर्य, रेशम देवी, शशिकला देवी, संजय कुमार, सीताराम केशरी, रामसुरूप देवी, अनीता देवी, कांता दत्ता, शिव जे पांडे, रोहित पांडे, पुष्पा देवी, प्रेम गुप्ता, संदीप गुप्ता, सरिता गुप्ता, सुमित केशरी, सुंजना कुमारी, श्रेया, आरोही, अंजू, मंजू, विक्की दत्ता, पप्पू, सोनी, निशा, रोहित, रामपुकार, सुप्रभात, राधिका सहित मोहल्ले के कई लोग उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: कुलविंदर सिंह का व्हाट्सऐप 24 घंटे के लिए ब्लॉक, मोर्चा खोलने पर विवाद बढ़ा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time