Jamshedpur: सांड के हमले से घायल 70 वर्षीय महिला की मौत, भ्रामक खबरों ने बढ़ाया जोखिम

जमशेदपुर:  मानगो-उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी की 70 वर्षीय सोमा सरकार की तड़के सांड के हमले में मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब सोमा अपने पति कुशल सरकार के साथ मोहल्ले में सुबह की सैर पर थीं। अचानक बेकाबू सांड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुशल सरकार ने बताया कि वे रोज़ अपनी धर्मपत्नी के साथ मोहल्ले में टहलते हैं। आज सुबह जैसे ही वे सैर कर रहे थे, सामने से अचानक पागल सांड ने उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। कुशल सरकार ने कहा कि इतना जोरदार और अचानक हमला उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा। उन्होंने पत्नी के असमय चले जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया।

मौके पर पहुंचे भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने बताया कि नेताओं और नगर निगम के अधिकारियों की सस्ती और झूठी वाहवाही पाने के लिए सांड के पकड़े जाने की झूठी खबरें फैलाई गईं। इन भ्रामक खबरों के कारण लोग भय रहित होकर अपनी दिनचर्या में लगे रहे, इसी दौरान सोमा सरकार अपने पति के साथ मोहल्ले में टहल रही थीं और हमला हुआ।

सोमा सरकार की मौत से उनका परिवार और मोहल्ला सदमे में है। स्थानीय लोग इस हादसे को लेकर गहरे दुख में हैं और प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: आधी अधूरी नाली ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, छात्रा ने विकास सिंह से की शिकायत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time