Chaibasa: 2.5 लाख की लूट का पर्दाफाश, पिस्टल और दो कार समेत पांच गिरफ्तार

गुवा:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा (बड़ाजामदा ओपी) क्षेत्र में 14 अक्टूबर की रात हुई डकैती का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 20 हजार रुपये नकद, एक पिस्टल, सात मोबाइल फोन, एक चाइनीज सीढ़ी और दो चारपहिया वाहन बरामद किए हैं।

लूट का मामला
जानकारी के अनुसार, बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान के पास रहने वाले अनिल चौरसिया के घर में रात 12 बजे हथियारबंद अपराधी घुस आए। पिस्टल दिखाकर उन्होंने घर से 2.5 लाख रुपये नकद, सोने की चेन और ब्रेसलेट लूट लिए। घटना के बाद गुवा पुलिस ने कांड संख्या 45/25 दिनांक 14.10.2025 के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

विशेष छापामारी दल ने किया कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के निर्देश पर एसडीपीओ अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल बनाया गया। टीम में बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव, नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह, गुवा थाना प्रभारी नितेश कुमार और तकनीकी शाखा के जवान शामिल थे। एसडीपीओ अजय केरकेट्टा ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य सरगना संजीव मिश्रा समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों की जानकारी
मुख्य सरगना संजीव मिश्रा पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य गिरफ्तार अपराधी हैं:

राज कुमार बैनों – उम्र 35, पिता रामदास बैनों, आदित्यपुर, माझीटोला
पिंटू कुमार बारीक – उम्र 33, पिता स्व. बोधिनाथ बारीक, आदित्यपुर वस्ती, दुर्गा मैदान
दीपक महतो – उम्र 35, पिता स्व. राम बालक महतो, बर्मा माइंस लघुवर नगर
रामा शंकर गुप्ता – उम्र 50, पिता स्व. लालु प्रसाद गुप्ता, बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान के पास
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया और लूट की गई संपत्ति को बरामद किया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time